BYD (Build Your Dreams) दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों में से एक है। लेकिन BYD भारत में क्यों नही आ रही है? इसके पीछे कई आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक कारण हैं।
1. भारत सरकार की सख्त FDI नीति (Foreign Direct Investment)
BYD एक चीनी कंपनी है, और 2020 के बाद भारत ने चीन से सीधे निवेशों पर कड़ी नज़र रखनी शुरू कर दी है। यही वजह है कि सरकार ने BYD के $1 बिलियन EV प्लांट प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया।
2. सुरक्षा और रणनीतिक चिंता
भारत सरकार अब EV कंपनियों को सिर्फ तकनीकी आधार पर नहीं देखती, बल्कि उसमें देश की सुरक्षा भी देखी जाती है। चीनी कंपनियों के डेटा हैंडलिंग को लेकर कई बार चिंताएं जताई गई हैं।
3. टेस्ला बनाम BYD – नीति में फर्क
सरकार टेस्ला को लेकर लचीली दिख रही है जबकि BYD को सीमित रखने की नीति अपना रही है। ऐसा इसलिए ताकि भारत में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल सके।
अगर BYD भारत में पूरी तरह आती तो क्या होता?
BYD की कारें टेक्नोलॉजी और रेंज के मामले में बेहतरीन हैं। अगर उन्हें भारत में पूरी छूट मिलती, तो यह EV मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती थी।
फीचर : विवरण
BYD Atto 3 के सभी फीचर्स और संभावित कीमतें (2025)
फीचर : विवरण
—————————–
बैटरी : 60.48 kWh
रेंज : 521 किमी (ARAI प्रमाणित)
चार्जिंग टाइम : AC – 9.5 घंटे, DC फास्ट – 50 मिनट
0-100 किमी/घंटा : 7.3 सेकंड
टॉप स्पीड : 160 किमी/घंटा
सेफ्टी फीचर्स : 7 एयरबैग, ADAS, 360° कैमरा, ABS, EBD
इनफोटेनमेंट : 12.8″ टचस्क्रीन, Android Auto, Apple CarPlay
एक्स्ट्रा फीचर्स : वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, लेदर सीट्स
संभावित कीमत : ₹24.99 लाख – ₹33.99 लाख (CBU मॉडल)
BYD की तुलना में भारत की घरेलू EV कंपनियाँ
Tata Motors: Nexon EV, Punch EV
Mahindra: XUV400 EV
Ola Electric: Ola S1 Pro (2W segment)
यह कंपनियाँ लोकल प्रोडक्शन में विश्वास रखती हैं, जिससे इनकी कीमतें कम और सर्विसिंग बेहतर होती है।
इसके बारे मे आपको और अधिक जानकारी चाहिए तो ये वीडियो देखिये।